आज गुरुवार को माँ डबरसैनी के प्रांगण में जल जंगल जमीन जैव विविधता एवं जलाशय सुरक्षा मंच और माँ डबरसैनी शक्ति पीठ विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंच संचालन प्रकाश वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि हुडको के निर्देशक एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रमुख रामू बैठा, सेवानिवृत उप निदेशक गोपाल चन्द्र ओझा, बीडीओ फणीश्वर रजवार, अंचल अधिकारी संदीप मधेशिया सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश कुमार वर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष मोहन वर्मा समेत सैकड़ों महिला-पुरुषों ने 1008 पौधों के रोपण व संरक्षण का संकल्प लिया और इस स्थल को पर्यावरण हब बनाने की प्रतिज्ञा की।













