Aba News

गुरुवार को करमा नदी पुल निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गुरुवार को चोंगाखार पंचायत के ग्राम करमा में करमा नदी पर बन रहे पुल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने घटिया बालू और कम सीमेंट के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवाया था और मांग की थी कि ढलाई इरगा नदी के बालू से हो और कनीय अभियंता की मौजूदगी में हो।

इसके बावजूद मुंशी प्रदीप यादव ने रातों-रात पुल के स्लैब की ढलाई करा दी, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। पूछताछ के दौरान मुंशी और मजदूरों ने कोई जवाब नहीं दिया, वहीं आर टी सी कंपनी के कनीय अभियंता विजय यादव ने भी कई कॉल के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें