Aba News

गुरुवार को सोनबाद में कल्पना सोरेन ने 4 करोड़ की पाइप फैक्ट्री का किया उद्घाटन

गुरुवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोनबाद पंचायत के बनहती में 4 करोड़ की लागत से बने सुदर्शन पॉलिप्लास्ट पाइप फैक्ट्री का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक केदार हाजरा, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी, प्रोपराइटर गीता मंडल, सुरेंद्र मंडल, मनोज सोनार, कैलाश मंडल, संजय मंडल, मुखिया चमेली देवी, चंद्रकांत मंडल, मनोहर स्वर्णकार, दीपक वर्मा, अजय स्वर्णकार, अजीत सिंह, अशोक मंडल, डोमन मंडल, नूनूराम किस्कू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। कल्पना सोरेन ने कहा कि इस तरह के उद्योग से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

फैक्ट्री में फिलहाल दो दर्जन से अधिक मजदूर काम करेंगे और कृषि, बोरिंग, वायरिंग आदि के लिए उच्च गुणवत्ता की पाइप कम कीमत पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें