
गिरिडीह के बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध पत्थर खदान पर धावा, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में; खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
गिरिडीह जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। शुक्रवार को सरिया अंचल के बाल्हेडीह जंगल में संचालित अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर करोड़ों रुपये मूल्य की भारी मशीनों और उपकरणों को जब्त कर








