Aba News

गिरिडीह में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज गोपालक की मौत, सिर कटा और हाथ धड़ से अलग, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मनोज गोपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर का ऊपर का हिस्सा कट गया और एक हाथ धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी मनोज गोपालक (40) के रूप में हुई है। वह बैनी गोपालक के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति देखकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें