Aba News

हाथ में दर्द के इलाज के लिए क्लिनिक पहुंचे युवक की मौत, परिजनों का हंगामा; सिविल सर्जन बोले- एनके सिन्हा पंजीकृत डॉक्टर नहीं, अवैध क्लिनिक पर होगी कार्रवाई

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित एनके सिन्हा क्लिनिक में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 निवासी राज कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही और अवैध रूप से क्लिनिक संचालन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।परिजन धर्म कुमार पासवान के अनुसार, राज कुमार पासवान को केवल हाथ में दर्द की शिकायत थी। इलाज के लिए उन्हें एनके सिन्हा क्लिनिक लाया गया, जहां डॉक्टर ने दवा और इंजेक्शन दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ ही परिजनों ने बताया कि मुआवजे के रूप में 30 लाख रुपये देने की बात हुई है। फिलहाल उन्हें 50 हजार रुपये नकद तथा 50 हजार रुपये का अन्य भुगतान मिला है। परिजनों का कहना है कि जब तक अतिरिक्त 5 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक वे शव को अपने साथ नहीं ले जाएंगे।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक परिसर में हंगामा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जल्द ही मुआवजा मिलेसूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का तैयारी में जुटे है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में डॉ. एनके सिन्हा ने बताया कि मरीज हाथ में दर्द की शिकायत लेकर आया था। उसे प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन दिया गया था। इंजेक्शन के बाद मरीज क्लिनिक के बाहर बैठा था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं क्लिनिक के लाइसेंस संबंधी सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि वह स्वयं को एमबीबीएस बताते हैं, लेकिन क्लिनिक का लाइसेंस उनके पास नहीं है।

 

उधर, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनके सिन्हा पंजीकृत डॉक्टर नहीं हैं और उनके द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें