Aba News

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में एक युवक के दूसरी महिला को घर लाने पर विवाद ।

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में चार बच्चों का बाप दूसरी महिला को लेकर रविवार की शाम अपने घर आ पहुंचा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि पिंटू कुमार ने दूसरी महिला को लेकर अपने घर पहुंच गया। घर में दूसरी महिला की एंट्री होते ही माहौल गर्म हो गया। पहली पत्नी और परिवार के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते बात पूरे गांव में फैल गई। इधर, जैसे ही इसकी खबर पहली पत्नी के मायके वालों तक पहुंची, वहां से महिलाओं का एक समूह सीधे युवक के घर पहुंच गया। आरोप है कि गुस्साए लोगों को बेटा नहीं मिला तो उन्होंने उसकी मां मालती देवी को ही पकड़ लिया। मालती देवी स्वास्थ्य विभाग में सहिया के रूप में कार्यरत हैं।

आरोप है कि महिलाओं ने मालती देवी को बिजली के खंभे से बांध दिया और बेटे को बुलाने की मांग करने लगीं। गांव के बीचों-बीच खंभे से बंधी सहिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। मालती देवी का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं ने इन आरोपों को गलत बताया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ आई महिला पहले से विवाहित थी और उसके तलाक को लेकर भी बातें सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें