Aba News

अदब, कानून और संस्कृति का संगम: बार काउंसिल सदस्यों का सम्मान, मुशायरे ने बांधा समां

गिरिडीह भंडारीडीह स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता साजिद महमूद के आवास पर आयोजित “एक शाम अदब नवाज़ों के नाम” कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और विधि जगत का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव-निर्वाचित सदस्यों परमेश्वर मंडल, मीरा कुमारी, ए.के. रशीदी और मृत्युंजय कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे

सम्मान समारोह के बाद आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हिंदी और उर्दू हमारी साझा संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान हैं। आयोजक साजिद महमूद ने सभी अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द, भाईचारे और साहित्यिक चेतना को मजबूत करते हैं। देर शाम तक चली यह महफिल सम्मान, साहित्य और सामाजिक एकता का संदेश देती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें