Aba News

DSE के आदेश पर भड़के सहायक अध्यापक, आंदोलन की दी चेतावनी

गिरिडीह झंडा मैदान में आयोजित सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों ने विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की, जबकि जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का बड़ा दायित्व सहायक अध्यापकों पर है, बावजूद इसके उन्हें सरकारी शिक्षकों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिक्षकों ने मानदेय भुगतान में देरी, लंबित इंक्रीमेंट और ईपीएफ से जुड़ी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया।

बैठक में गिरिडीह डीएसई के सर्टिफिकेट सत्यापन संबंधी निर्देशों पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। शिक्षकों का कहना है कि कई बार सत्यापन होने के बावजूद बार-बार प्रमाण पत्र मांगना अनुचित है। साथ ही 269 सहायक अध्यापकों का मानदेय एक वर्ष से लंबित होने पर चिंता जताई गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें