Aba News

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख, UAE राष्ट्रपति का भव्य स्वागत

नई दिल्ली यूनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रपति के भारत आगमन पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचकर उनकी अगवानी करते नजर आए। यह दृश्य भारत और यूएई के मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। वैश्विक तनाव के मौजूदा दौर में पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं, जहां शांति, संतुलन और सहयोग की नीति को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह आत्मीय स्वागत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

इस अहम दौरे के दौरान भारत और यूएई के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ये समझौते व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि ये करार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगे और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें