गिरिडीह के मुस्लिम बाजार स्थित अपने क्लिनिक में स्व. डॉ यू. सहाय की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र डॉ प्रदीप सहाय ने 20 जून 2025 को एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच जैसे एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी व श्वास संबंधी परीक्षण मुफ्त किए गए।

मरीजों को यथासंभव दवाएं भी नि:शुल्क प्रदान की गईं और एक सप्ताह बाद फॉलो-अप के लिए बुलाया गया। इस सेवा भावपूर्ण आयोजन की मरीजों ने सराहना की और डॉ प्रदीप सहाय को आशीर्वाद देते हुए उनके दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर रीता सहाय, संतोष सिंह, विनोद साव, धर्मेंद्र साव और अमर सिंहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।












