Aba News

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के पथलडीहा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और मिर्च पाउडर के साथ हुई झड़प में दोनों ओर से दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों में भगीरथ मोदी, बेबी देवी, अजय मोदी, दीपक मोदी, नीतीश मोदी, ठाकुरी साव, सुनीता देवी, वासुदेव सिंह, एतवारी सिंह, पारो देवी, उमेश सिंह और प्रमिला देवी शामिल हैं। अजय मोदी ने बताया कि वे जब ट्रैक्टर से जमीन की जोताई कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। वहीं एतवारी सिंह ने बताया कि जमीन पर न्यायालय में मामला लंबित है और जोताई से मना करने पर दूसरे पक्ष ने हमला किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया, जहां से 10 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें