गिरिडीह में 10 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर से तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। रामनिवास यादव ने बताया कि यह अभियान 26 जून तक चलेगा और इसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, शपथ पाठ, क्विज, निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं और मादक पदार्थों के सेवन से बचें, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके। इस अभियान के दौरान जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।












