गिरिडीह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण से संबंधित आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को जनशिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्त निर्देश भी दिए और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी नागरिक निराश न होकर लौटे। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल स्तर पर भी समस्याओं के शीघ्र समाधान को प्राथमिकता दी जाए।












