Aba News

एक हजार रुपये में 20 लाख का निजी दुर्घटना बीमा, गिरिडीह में उमेश्वर की पत्नी को मिला भुगतान

गिरिडीह में कोलडीहा निवासी उमेश्वर ने भारतीय स्टेट बैंक की निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मात्र एक हजार रुपये सालाना जमा कर 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनकी पत्नी दुलारी देवी ने बैंक को सूचित किया।

बैंक ने शीघ्र ही बीमा राशि का भुगतान किया, जो मंगलवार को शाखा में आयोजित समारोह में एसबीआई के रिजनल मैनेजर मनीष कुमार सिन्हा के हाथों उनकी पत्नी को दिया गया। मनीष कुमार सिन्हा ने इस योजना की महत्वपूर्णता पर जोर देते हुए हर व्यक्ति को निजी दुर्घटना बीमा करवाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें