आज झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के बैनर तले आत्मा कृषि विभाग के किसान मित्रों ने कर्पूरी ठाकुर चौक से एक आक्रोशपूर्ण रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों किसान मित्र पैदल मार्च करते हुए डीसी ऑफिस के मुख्य गेट पहुंचे, जहां प्रशासन ने गेट बंद कर उन्हें रोका। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना में कार्यरत किसान मित्रों को अब तक सम्मानजनक मानदेय नहीं मिला है,

जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। इसके विरोध में किसान मित्रों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जिला सचिव राजेश प्रसाद, दिनेश कुमार, बसंती देवी, वकीम कुमार रजक, गजेंद्र राणा, अशोक कुमार, राम रमन मंडल, अमित चंद्र और शेखर मिश्रा सहित कई किसान मित्र मौजूद थे।












