Aba News

वेतन बकाया को लेकर शराब एजेंसी कर्मियों का हंगामा, डीसी कार्यालय पहुंचे

गिरिडीह : शराब विक्रेता एजेंसी जेएमडी के खिलाफ कर्मियों ने वेतन बकाया को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले भर के 300 से अधिक कर्मियों ने एजेंसी के इंचार्ज राहुल सिंह पर वेतन हड़पने का आरोप लगाया और डीसी कार्यालय पहुंचे। कर्मियों का कहना है कि पिछले छह महीनों से वेतन रोक दिया गया है,

जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है। वहीं, उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह ने भरोसा दिलाया कि बकाया वेतन एजेंसी के सिक्योरिटी अमाउंट से काटकर दिया जाएगा, कर्मियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें