Aba News

पोषाहार घोटाले का आरोप, बाल विकास कार्यालयों पर ताले

गिरिडीह : बिरनी प्रखण्ड आंगनबाड़ी पोषाहार की राशि में घोटाले और बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर ताले लटके होने को लेकर आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि CDPO कार्यालय, महिला पर्यवेक्षिका कार्यालय सहित अन्य विभागों के दफ्तर बंद पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलने वाली ₹12,000 की पोषाहार राशि का गबन ब्लॉक स्तर पर ही कर लिया जाता है, जिससे गरीब बच्चों तक सही पोषण नहीं पहुंच पा रहा।

इधर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय में वृद्धा, विधवा पेंशन और ‘मइया सम्मान योजना’ के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटों कतार में खड़े बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रशासन की उदासीनता से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें