गिरिडीह (डुमरी) : ग्रामीणों से मिले लिखित शिकायत के आलोक में झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने उपायुक्त गिरिडीह को एक पत्र देकर डुमरी प्रखंड में संचालित एवं संचालनअवस्था में पहुंच चुके क्रेशरों से उड़ने वाले धूलकण और कंकड़ीले डस्ट से आसपास के लोगों पर पड़ रहेप्रतिकूल असर एवं बर्बाद हो रहे कृषि योग्य भूमि कोबचाने की अपील की है।पत्र में लिखा है कि प्रखंड डुमरी के शंकरडीह,ठाकुरचक,कोरियाडीह,चपरखो्आदि में संचालित क्रेशरों एवं संचालन अवस्था मेंपहुंच चुके क्रेशरों से कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रहा है जबकि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जिसपर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।लिखा है कि कई स्थानों पर पत्थर खनन हेतु संचालकों द्वारा जमीन खरीद कर पीलर द्वारा जमीन को घेराव कर दिया गया है।साथ ही कई स्थानों पर क्रेशरों से उड़ रहे डस्ट से कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रहा है।लिखा है कि इससे हम गरीब खेतिहार जनता को भविष्य में भारी नुकसान होगा।लिखा है कि खनन हेतु अधिग्रहणकी गई जमीन खेती का जमीन है।वर्त्तमान में धान लगा हुआ है।खनन क्षेत्र के गांव से बिलकुल सटा हुआ है।वहीं कुछ खनन क्षेत्र से नजदीक एक विद्यालय भी है कोरियाडीह में है।खनन क्षेत्र समीप एक नदी एवं उसमें निर्मित मात्र एक शमशान घाट है।खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग से गांव का कुआं,चापाकल है,नदी का पानी का स्तर नीचे चला जायेगा।खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग से घरों में दरार होने की खतरा है।खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग से उड़ाने वाली पुल बारूद से वायु प्रदूषण खतरा है।ब्लास्टिंग से जान जोखिम का खतरा रहता है।लिखा है कि सभी मांईस संचालन का उचित जांच पड़ताल करउसपर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई करें ताकि किसानों का जीविका का आधार बचा रहे अन्यथा झारखण्ड एकता किसान मजदूर युनियन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।पत्र की प्रतिलिपि डीएमओ गिरिडीह,डुमरी एसडीएम,बीडीओ,सीओ एवं डुमरी व निमियांघाट थाना को दिया गया है।












