गिरिडीह डुमरी: पारसनाथ महाविद्यालय में आईक्यूएसी के द्वारा बुधवार को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्’ (नैक) द्वारा कॉलेज के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हुए बदलाव की जानकारी देना था।मुख्य वक्ता दिलीप मंगराज ने समस्त मूल्यांकन प्रक्रिया पर बिंदुवार जानकारी दी।उन्होने बताया कि नयी बाइनरी सिस्टम में नैक मूल्यांकन की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी।पुरानी शिक्षण पद्धति तथा सामान्य पाठ्यक्रम से अलग हटकर कौशल विकास,ऐड ऑन कोर्सेज,नवाचार पद्धति,ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आदि कार्य महाविद्यालय के लिए अनिवार्य होंगे।कॉलेज को नियमित रुप से विभागीय,राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन व ऑफलाइन सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस का आयोजन नैक में बेहतर ग्रेड दिलाने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा,यशवंत कुमार सिन्हा आईक्यूएसी कोर्डिनेटर राजकुमार मेहता नैक कोर्डिनेटर रजनी कुमारी,योगेश प्रसाद,प्रियंका कुमारी,डेगलाल महतो,रीतलाल वर्मा,कुबेर प्रसाद,मधु जायसवाल,उमा पाण्डेय,संगीता कुमारी,पिन्टू पाण्डेय समेत सभी विभाग के प्राध्यापक उपस्थित थे।












