Aba News

गिरिडीह के पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रमुख स्थलों के उन्नयन पर बनी सहमति

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिले के पर्यटन स्थलों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को ‘डी’ श्रेणी से उन्नत कर ‘सी’ श्रेणी में अधिसूचित करने की अनुशंसा करने तथा नए स्थलों के प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए डीपीआर तैयार कराने, पर्यटन संकेतक पट्ट लगाने और पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी स्वीकृत प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें