Aba News

15 माह बाद सुलझी छोटू हत्याकांड की गुत्थी, दो युवक गिरफ्तार

गिरिडीह – मुफस्सिल पुलिस ने 15 माह पूर्व हुई सनसनीखेज हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई है . मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी रहबर अंसारी और समीम अंसारी है.दोनों के पास से पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई धारदार हथियार व बाइक को भी बरामद कर लिया है. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. उरांव ने बताया कि मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैठलापीठ का है.

विदित हो की 6 नवंबर 2024 को थाना क्षेत्र के हैठलापीठ निवासी छोटू दास नामक युवक की धारदार चाकू से हत्या कर दी गई थी. छोटू का सब थाना क्षेत्र के सिमरियादौड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खून से लथपथ पाया गया था.मामले को लेकर मृतक की पत्नी धनेश्वरी देवी ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.आवेदन में धनेश्वरी ने बताया था कि उसका मायका बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह है. बताया कि काम होने पर वह एक-दो दिन के लिए ससुराल आती थी और फिर वापस मायके चली जाती थी.

धनेश्वरी ने पुलिस को बताया था कि राजेश दास, राजेंद्र दास,किशन दास, रीतलाल दास, बबलू दास, अर्जुन दास, हेमंत दास, विजय दास के अक्सर पति से झगड़ा का आरोप लगा हत्या करने का आरोप लगाया था.पत्नी से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात में जुट गई. पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच की.पुलिस ने हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.जिसके पास से हत्या में उपयोग की गई चाकू व बाइक बरामद कर ली.दोनों हत्या आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि छोटू के साथ दोनों बैठकर गांजा पी रहे थे.इसी दौरान छोटू से विवाद हुआ.इसके बाद दोनों ने मिलकर छोटू की हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें