Aba News

गिरिडीह में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाने के निर्देश

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें मईया सम्मान योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पेंशन योजनाएं तथा राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल थीं। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उन्हें समय पर लाभ पहुंचाया जाए।

यह योजना शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहायक है। उन्होंने बच्चों को लाभ पहुंचाने हेतु योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने और पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही मईया सम्मान योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पेंशन लाभुकों के आधार व मोबाइल सीडिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें