Aba News

भारी बारिश में गिरा किसान का कच्चा मकान, बड़ी दुर्घटना टली, हजारों की संपत्ति का नुकसान

गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मधवाडीह पंचायत के बैदाडीह गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के कारण किसान शाहिद अंसारी का कच्चा खपरैल मकान अचानक धराशायी हो गया। मेहनत की कमाई से बना यह आशियाना कुछ ही पलों में मलबे में तब्दील हो गया। सौभाग्यवश, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

मलबा गिरने की आवाज सुनकर सभी समय रहते बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया मो. सद्दीक अंसारी मौके पर पहुंचे और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मलबा हटाने और दबे सामान निकालने में मदद की, हालांकि फ्रिज, पलंग, कपड़े, बर्तन समेत हजारों की संपत्ति नष्ट हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को आपदा राहत कोष से मुआवजा और तात्कालिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें