Aba News

आईपीएल-2025 में शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी

इस सीजन कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने फैंस को प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए फैंस को लगता है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।

आइए, ऐसे पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं-

1. वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 296.56 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान एक शतक भी शामिल था। सूर्यवंशी को सुपर ‘स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ खिताब से भी नवाजा गया। उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है।

2. दिग्वेश राठी: दिग्वेश राठी का आईपीएल करियर भले ही विवादों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

3. प्रियांश आर्या: पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 17 मैच खेले, जिसमें 475 रन बनाए। इस दौरान प्रियांश के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए।

4. यश दयाल: आरसीबी के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया। दयाल को नई गेंद और डेथ ओवर्स का माहिर गेंदबाज माना जाता है।

आईपीएल-2022 में दयाल ने नौ मैच खेले, जिसमें 11 शिकार किए। आईपीएल-2024 में दयाल ने 15 विकेट चटकाए। यही वजह रही कि मेगा ऑक्शन में दयाल को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए।

5. प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन ने 17 मुकाबलों में 160.53 की औसत के साथ 549 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। पिछले सीजन में प्रभसिमरन 334 रन जड़े थे। वह भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं।

–ईएएनएस

 

आरएसजी/एएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें