गिरिडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 4 और 5 जून 2025 को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य महाप्रयाण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ समेत जिले के सभी प्रज्ञापीठों पर 12 घंटे का गायत्री महामंत्र जाप, पंचकुंडीय महायज्ञ, दीप महायज्ञ, संस्कार समारोह एवं पौधरोपण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने दीक्षा लेकर गायत्री उपासना का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका कामेश्वर सिंह, सतीश कुमार, हरेंद्र चौधरी, पूनम बरनवाल, अर्चना देवी, बबीता श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों की रही। शांतिकुंज प्रतिनिधि संदीप कुमार ने गायत्री महामंत्र की शक्ति पर प्रकाश डाला।













