बिहार के मंत्री रत्नेश सदा जमुई में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को लेकर कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है और इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सहायता समूहों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आर्थिक विकास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए योजनाएं चला रही है।
कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सरकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में जागरूक करना है। इस संवाद के तहत महिलाओं को अपने परिवार, समाज और व्यक्तिगत आकांक्षाओं के समाधान और प्राथमिकता पर आधारित कार्ययोजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचाने का काम किया है। आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए स्कूलों के मध्याह्न भोजन बनाने में इन्हें काम दिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जनवितरण प्रणाली की दुकानें भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी।
राजद के प्रमुख लालू यादव के तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निकाले जाने पर मंत्री ने कहा कि लालू यादव की कार्रवाई नौटंकी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने प्रतिष्ठा बचाने के लिए काम किया है। हालांकि, इस प्रकरण को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिष्ठा बड़ी चीज होती है।
बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है : मंत्री रत्नेश सदा

–आईएएनएस
एमएनपी/डीएससी
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में NCC चयन प्रक्रिया, 91 छात्राओं ने दिखाया उत्साह
बंदरकुप्पी हत्याकांड का खुलासा, रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या में दो गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की कार जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
खंडोली डैम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
गिरिडीह में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम की कार्यशाला, महिला उद्यमियों को 10 लाख तक सहायता की जानकारी
सीएनटी और रास्ते की जमीन पर कब्जे के आरोप, ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
SIR के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, गिरिडीह में CEC का पुतला दहन
झामुमो बैठक में पहुंचीं श्वेता शर्मा, बोलीं- कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुदिव्य जी की कमी पूरी करने का प्रयास करूंगी
सऊदी अरब में फंसे महेंद्र महतो की नहीं हुई वापसी, परिवार ने फिर लगाई गुहार
वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जनता को गुमराह करने की कोशिश
गिरिडीह में 6714 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर
गिरिडीह पुलिस ने लौटाए 105 गुमशुदा मोबाइल, फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे
अनंत चतुर्दशी पर गिरिडीह में निकली भव्य जैन शोभायात्रा, दशलक्षण पर्युषण पर्व का हुआ समापन