अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में ‘आग से खेल रहे’ हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के जल्द खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।
ट्रंप ने मंगलवार को अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, “व्लादिमीर पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होती और सचमुच मेरा मतलब यह है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं।”
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने रविवार को पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों पर तीखी टिप्पणियां की थीं।
ट्रंप ने न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन से वाशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले पत्रकारों से कहा, “मैं पुतिन के कामों से खुश नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि पुतिन को आखिर क्या हो गया है।”
हालांकि, रविवार शाम को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि पुतिन “पूरी तरह पागल हो गए हैं।”
इसके बाद उन्होंने जेलेंस्की पर भी टिप्पणी की और कहा कि वह अपने देश का “कोई भला नहीं कर रहे” क्योंकि वह जिस तरह बात कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। यह टिप्पणी जेलेंस्की के रविवार को रूस के हालिया हमलों पर अमेरिका की चुप्पी की आलोचना करने वाले बयानों के जवाब में थी।
ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में चेतावनी दी है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए चल रही निराशाजनक बातचीत से पीछे हट सकता है।
ट्रंप की बढ़ती आलोचना के जवाब में रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ट्रंप के पुतिन के ‘आग से खेलने’ और रूस के साथ ‘वास्तव में बुरी चीजें’ होने के बयान के बारे में, मुझे केवल एक वास्तव में बुरी चीज की जानकारी है- तीसरा विश्व युद्ध। मुझे उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझते हैं।”
आग से खेल रहे हैं पुतिन’, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप ने फिर दी चेतावनी

–आईएएनएस
एफएम/केआर
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
बाबा दुख हरण नाथ धाम के पास उसरी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ आदेश को बाद लिय गए रकम की वापसी शुरू… 22 अरब डॉलर का टैक्स रिफंड… अमेरिका अर्थव्यवस्था में पड़ सकता है बड़ा असर..!
साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव कर आरोपी को छुड़ाया
भाजपा महानगर जिला की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर
देवघर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
SIR को लेकर झामुमो की बैठक, अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में जुटने का आह्वान
एसडीओ के नोटिस के बाद भी विवादित जमीन पर जारी निर्माण कार्य, प्रशासनिक आदेश की उड़ रही धज्जियां
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का किया औचक निरीक्षण
तिरंगे की अनदेखी पर रेलवे बोर्ड सख्त! गिरिडीह स्टेशन मामले में बड़ी कार्रवाई
गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में पसरा मातम
घर के पास मिलेगा जमीन विवाद का समाधान! गिरिडीह में 129 पंचायतों में शुरू होगा विशेष राजस्व शिविर अभियान
गिरिडीह के पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रमुख स्थलों के उन्नयन पर बनी सहमति
गिरिडीह में मलेरिया रोधी माह का शुभारंभ, ‘मलेरिया मुक्त जिला’ बनाने का लिया संकल्प