Aba News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और युवक को रौंदा, तीन की मौत

खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्यमार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। ट्रक (नंबर एनएल 01ए सी 7123) ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें एक बाइक पर पति-पत्नी और दूसरी बाइक पर एक युवक की जान चली गई।

बताया जाता है कि कोडरमा से आ रहे इस ट्रक ने डोरंडा लौट रहे बिक्की स्वर्णकार को अनुमंडल कार्यालय के सामने जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद बेकाबू ट्रक करीब 500 मीटर आगे महाराज होटल के पास सहमंदवा गांव निवासी शंकर मरांडी और उनकी पत्नी फूलमनी मुर्मू को भी रौंदते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और जाम हटवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें