Aba News

मेघा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली कानूनी जागरूकता

गिरिडीह गांवा :  गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत गांवा प्रखंड मुख्यालय में मेघा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एलएडीसी रविकांत शर्मा ने शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई और विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा और वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने आजीविका सखी मंडल को 95 लाख रुपये के चेक सौंपे। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी की, और जॉब कार्ड सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ महेंद्र रविदास, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें