
लड़की देख कर लौट रहे थे साला – बहनोई,ट्रक की टक्कर से बहनोई की मौत, साला गंभीर रूप से घायल
रिश्ता जोड़ने के लिए लड़की देख कर लौट रहे साले और बहनोई सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. ट्रक की टक्कर से बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल है. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी – गांवा मुख्य मार्ग स्थित नारायणा पुल की है.








