Aba News

भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, किया गया कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह : गिरिडीह के भाजपा कार्यालय में रविवार को सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यशाला में सगंठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए। तो कार्यशाला में जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश सचिव और गांडेय नेता दिलीप वर्मा, गांडेय की भाजपा नेत्री सह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और जमुआ की भाजपा नेत्री गीता हाजरा भी शामिल हुई।

इस दौरान संगठन महामंत्री मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा इस साल से ये सदस्यता अभियान शुरू होना है तो ये लगातार 2029 तक जारी रहेगा। क्योंकि भाजपा अब इस प्रयास में है कि हर राज्य के चुनाव से पहले पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी ना रहे। संगठन महामंत्री ने जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान कहा कि राज्य में सरकार नहीं बनने का कोई मलाल नहीं रखे, और अधिक उत्साह के साथ एक एक कार्यकर्ता जुटे, क्यों कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा का राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। वहीं बैठक में एक एक कार्यकर्ता से चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया गया। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने आजसू से हुए भीतरघात पर जमकर भड़ास निकाला। और कड़े लहजे में कहा कि अब किसी चुनाव में आजसू से दोस्ताना संबद्ध रखना उचित नहीं। हर चुनाव में कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन आजसू सिर्फ भीतरघात करती है। इधर जिला स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के कई मंडल अध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ता जुटे थे। बैठक में मिथुन चंद्रवंशी, संजीत सिंह पप्पू, शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ, सिकंदर हेंब्रम, देवराज, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, रंजीत राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें