
गिरिडीह में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली, पूजा-अर्चना व भंडारे के बाद श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
गिरिडीह: शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। आईसीआर रोड स्थित पुरातन शिवालय सह छोटकी काली मंडा से रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का








