
नशे के कारोबार पर सख्ती, अवैध खेती पर होगी कार्रवाई; गिरिडीह में NCORD की बैठक
गिरिडीह। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन की रोकथाम के साथ संबंधित विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की








