
जनता दरबार में गूंजी आम लोगों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। उपायुक्त ने एक-एक आवेदक की शिकायत गंभीरता








