
जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी और पुख्ता व्यवस्था
गिरिडीह में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया








