
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, Unmapped मतदाताओं का घर-घर सत्यापन शुरू
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत गिरिडीह जिले में Unmapped मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत उप निर्वाचन पदाधिकारी








