
सरिया-बिरनी में न्यायिक ढांचे को मिलेगी नई मजबूती! प्रस्तावित कोर्ट और जेल निर्माण स्थल का PDJ व उपायुक्त ने किया निरीक्षण
गिरिडीह: जिले में न्यायिक आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा एवं उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने मंगलवार को सरिया और बिरनी प्रखंड का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित अनुमंडलीय न्यायालय एवं अनुमंडलीय कारा के निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों का








