Aba News

सीएनटी और रास्ते की जमीन पर कब्जे के आरोप, ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर की शिकायत

गिरिडीह में सेनादोनी पंचायत के बुढ़ियाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने सीएनटी जमीन और आम उपयोग के रास्ते की कथित घेराबंदी को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, तिगोजोरी के ग्रामीणों ने जमीन के कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानी का मुद्दा उठाया। अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति में पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी जिला संयोजक राजेश यादव ने फोन पर अधिकारी से बात कर दोनों मामलों को रखा। उनके अनुसार, अधिकारी ने संबंधित अंचल कर्मी को बुढ़ियाटांड़ भेजकर स्थिति की जांच कराने का आश्वासन दिया।

राजेश यादव ने दावा किया कि बुढ़ियाटांड़ में सीएनटी जमीन और रास्ते की कथित घेराबंदी को लेकर करीब एक वर्ष पहले लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब भूमिहीन लोगों के पास जमीन संबंधी दस्तावेज नहीं हैं, उनके जाति-आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से दोनों मामलों में कार्रवाई और आवश्यक मार्गदर्शन की मांग की। इस दौरान मनोज यादव, संजय चौधरी, पंकज वर्मा, मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें