Aba News

झामुमो बैठक में पहुंचीं श्वेता शर्मा, बोलीं- कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुदिव्य जी की कमी पूरी करने का प्रयास करूंगी

। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आयोजित बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने जुड़ाव को भी याद किया।

बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

इस मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की जो जगह खाली हुई है, उसे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सहयोग से भरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, उनकी खाली जगह को आपलोगों के सहयोग से भरने का काम करूंगी।

जैसे वह करते थे, वैसे ही अब हम करेंगे। मैं हमेशा आपलोगों के बीच रहूंगी और संगठन के काम को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दूंगी।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्वेता शर्मा को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नेताओं ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें