गिरीडीह जिले के डुमरी प्रखंड के रोशनाटुंडा पंचायत अंतर्गत चपरखो गांव निवासी बिलो सिंह का महाराष्ट्र की एक कंपनी में कार्य करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिसके बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक जयराम कुमार महतो ने कंपनी प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने परिवार को उचित सहयोग दिलाने की दिशा में पहल करने की बात कही। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करना जरूरी है। घटना के बाद गांव में भी शोक की स्थिति बनी हुई है।












