
गिरिडीह में 6714 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर
विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्–वंदे मातरम् सामूहिक गायन’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे विद्यालय सहित शहर के 10 संस्थानों के कुल 6714 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।








