Aba News

छात्रों से मारपीट मामला राजनीतिक रंग में, बाबूलाल मरांडी बोले- घटना सुनियोजित तरीके से की गई, सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या, भाजपा छात्रों के साथ सड़क से सदन तक लड़ेगी

गिरिडीह।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प मामले पर भाजपा ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। नया परिसदन भवन में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता किया। कहा कि पूरी तरह से झामुमो ने सुनियोजित तरीके से पूरे राज्य के जिले में बर्बरता पूर्वक इस घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार के इस घटना पर कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और नौजवानों की आवाज दबाने के लिए दमन की नीति अपना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ सड़क से लेकर सदन तक खड़ी है। सरकार छात्रों की आवाज दबाने की जितनी कोशिश करेगी, आंदोलन उतना ही तेज होगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और गिरिडीह में छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। गिरिडीह की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे, तभी झामुमो कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुतला छीन लिया। इसके बाद छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा गया। कहा कि झामुमो का मनोबल इतना बढ़ गया है कि की जाति बोल के मारपीट किया गया। उन्होंने दावा किया कि मारपीट में कई छात्र घायल हुए हैं और एक छात्र को गंभीर चोट लगने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मरांडी ने कहा कि वह स्वयं घायल छात्र से मिलने अस्पताल गए थे। उन्होंने घटना को पूर्व नियोजित बताते हुए कहा कि छात्रों ने पहले ही प्रेस वार्ता कर 21 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं का वहां पहुंचना और छात्रों के साथ मारपीट करना गंभीर सवाल खड़ा करता है। कहा कि प्रशासन अभिलंब ऐसे नेताओं कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर जेल के सलाखों में भेजने का काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें