गिरिडीह। MMDR बिल को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह बिल झारखंडियों के हित के खिलाफ है और इसे हर हाल में वापस लेना होगा।डॉ. सरफराज अहमद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आनन-फानन में MMDR बिल को पास करवाया है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लेकर झारखंड में व्यापक विरोध होगा और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा
राज्यसभा सांसद ने कहा कि झारखंडी अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान करने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विधेयक के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा और हर झारखंडी अपनी आवाज बुलंद करेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए MMDR बिल वापस लेना ही होगा।











