गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लंबे समय तक नहीं फहराए जाने के मामले ने अब रेलवे बोर्ड का ध्यान खींच लिया है। सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल की शिकायत पर रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने संज्ञान लेते हुए मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा के पास भेज दिया है। शिकायत में कहा गया था कि लगभग एक माह पूर्व स्टेशन परिसर से तिरंगा उतार लिया गया था, लेकिन उसे दोबारा नहीं लगाया गया, जो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े नियमों और जिम्मेदारियों की अनदेखी दर्शाता है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई बार शिकायत के बाद ही नया ध्वज लगाया गया, जिससे स्थानीय रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं। रेलवे बोर्ड तक मामला पहुंचने के बाद अब लोगों की नजर जांच और कार्रवाई पर टिकी है। उम्मीद












