Aba News

महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब का सम्मान समारोह, मेयर प्रमिला मेहरा रहीं मुख्य अतिथि

गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पूनम सहाय ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार रखते हुए की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और निरंतर सशक्त बन रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान कविता राजगड़िया ने मुख्य अतिथि को फ्लावर पॉट और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव स्मृति आनंद, संपादक संगीता सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनीषा कापिसावे तथा सदस्य तनुजा सहाय, शशि जैन, शबाना रब्बानी, रश्मि गुप्ता और संगीता सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि इस मंच पर सम्मानित होकर उन्हें गर्व और खुशी महसूस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें