Aba News

जेईई मेन्स में चमके सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल के छात्र, सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

गिरिडीह के Saluja Gold International School में शुक्रवार को जेईई मेन्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष विद्यालय के छात्र क्षितिज सिन्हा ने 97.13 पर्सेंटाइल और आयन आलम ने 93 पर्सेंटाइल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी उपलब्धि को लेकर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा थे, जबकि छात्रों के अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगे JEE Advanced की तैयारी पूरे समर्पण और मेहनत से करने की सलाह दी। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें