Aba News

रांची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, झारखंड के कई जिलों में खुलेंगे नए सेंटर

संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची के कांटाटोली स्थित एस्टेट प्लाजा में उन्नत आधार सेवा केंद्र (ASK) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र आधार सेवाओं को तेज, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र का संचालन Protean eGov Technologies Ltd. द्वारा किया जाएगा। यहां आधार नामांकन और अद्यतन से जुड़ी सभी सेवाएं आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसंरचना के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में महुआ माजी सहित यूआईडीएआई के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए फीडिंग रूम भी बनाया गया है। यूआईडीएआई के अनुसार अब चरणबद्ध तरीके से झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और अन्य जिलों में भी नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। मंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के 5 और 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराएं, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें