Aba News

चुनावी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक और आरोपी गिरफ्तार — हथियार बरामद

में नगर निकाय चुनाव 2026 के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 23 फरवरी को वार्ड संख्या 18 के आजाद नगर, पचंबा स्थित मतदान केंद्र के पास हुई हिंसक घटना को लेकर नगर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू (22) को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव के पास गिरिडीह-तुंडी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। इससे पहले भी शिवम आजाद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और उनके पास से भी हथियार बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें