गिरिडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों का संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है और बेहतर व सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वहीं समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। जिला जनसंपर्क कार्यालय में भी पदाधिकारियों व कर्मियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।













